तेतुलमारी में मनी शहीद शक्ति की जयंती शहीद के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

तेतुलमारी में मनी शहीद शक्ति की जयंती

शहीद के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):  झारखंड आंदोलन के जन नायक क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती समारोह तेतुलमारी के शक्ति चौक में रविवार को मनाई गयी। सर्व प्रथम शहीद की पत्नी सुची देवी व पुत्री अंजना देवी ने प्रतिमा को दूध एवं गंगा जल से नहलाकर पूजा अर्चना की। इप्टा के कलाकारो ने शहीदी गीत प्रस्तुत कर सबके आंखें नम कर दी। सर्वमंगला पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट ने क्रांतिदूत को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।  बौआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंडुआ के बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। वार्ड संख्या 5 के पार्षद निरुपमा देवी ने महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया। वहीं युवाओं  को गमछा देकर सम्मानित किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, सिन्दरी विधायक चंद्रदेव महतो, निरसा विधायक अरुप चटर्जी, झरिया विधायक रागिनी सिंह, झारखंड के पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ,बाघमारा पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अजित कुमार बिमल, हलधर महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, झा मु मो जिला सचिव मन्नु आलम, रमेश टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह भाजपा नेता शेखर सिंह, आरती देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष  सरिता देवी, मंटु चौहान, जिप सदस्य मो इसराफिल, बाणी देवी, पार्षद राम मुर्ति सिंह उर्फ छोटु सिंह, पार्षद निरुपमा देवी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश ,तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ,पंसस सुधिर सिंह, डाअमृत त्रिगुनाईत, पार्थो त्रिगुनाईत, मुखिया मो आजाद, ब्रहमदेव यादव, संतोष महतो, निरंजन गोप, चक्रधर महतो, बबलू महतो, पंसस धनन्जय प्रसाद महतो, अमृत रवानी, समर्पण एक नेक पहल के केंद्रिय अध्यक्ष दिपेश चौहान, घल्टू त्रिगुनाइत, धिरेन रवानी, राजु प्रसाद हाडी, महादेव महतो, नरेश महतो, गोपु, दयाल महतो,  मनोज कुमार महतो, तिलकेश्वर महतो, राजेन्द्र प्रसाद राजा, समीर मंडल, आनन्द मंडल, राजु मंडल, सनातन सोरेन शामिल हैं।
सफल बनाने में स्मारक समिति के शिव प्रसाद महतो, दयानन्द महतो, घलटु त्रिगुनाईत, लोक नाथ महतो, गौतम महतो, सतीश महतो, बिमल कुमार महतो, प्रेम चन्द महतो, नरेश महतो उर्फ बडा बाबू, प्रफुल मंडल, करम चंद महतो, दिनेश महतो, सपन पंडित, मंटु कुम्हार, कैलाश महतो, रामाशीष चौहान, गिरधारी रवानी, बबलू रवानी, बिनोद महतो, देवेन्द्र राणा सक्रिय थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top