महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार और विकास की आधारशिला हैं: शारदा सिंह

महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार और विकास की आधारशिला हैं: शारदा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: क्षत्रिय गौरव मंच, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में पुराना विधानसभा, रांची में रविवार को महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर शारदा सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति, संस्कार और विकास की आधारशिला हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और दृढ़ संकल्प के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। ऐसे सम्मेलन महिलाओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मौके पर पूजा सिंह, नीतू सिंह, सुलेखा देवी, रेणु सिंह, रिभा देवी, चंदा देवी, आराध्या सिंह, कुसुमलता सिंह, संगीता सिंह, वंदना सिंह, ज्योति सिंह, नेहा सिंह, विनीता सिंह, गीता सिंह, निशि सिंह, करुणा सिंह, हेमलता सिंह, बबीता सिंह, मधु सिंह, पुष्पा सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top