बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

सिंदूरपुर से कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

डीजे न्यूज, बलियापुर:  सावन महीने के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रविवार को सिंदूरपुर से कांवरियों का अलग-अलग जत्था सुल्तानगंज एवं देवघर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान बम बम भोले के नारों से इलाका गूंज उठा। जत्थे में सची देवी, किरण देवी, बेंगु ठाकुर, तरुण रजक, किशोर रजक आदि शामिल थे। इसके अलावा विभिन्न गांवों से जलाभिषेक के लिए देवघर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।
——————————————-

ठाकुर अनुकूल के विचारों पर डाला प्रकाश
बलियापुर: मोदीडीह स्थित सत्संग केंद्र में रविवार को आयोजित मासिक सत्संग कार्यक्रम में भक्तों की काफी भीड़ जुटी। शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुई। वक्ताओं ने श्री श्री ठाकुर अनुकूल जी के विचारों पर प्रकाश डाला।  तत्पश्चात वणीपाठ ,मातृ सम्मेलन के अलावे संगीत कार्यक्रम का अभियान किया गया। भंडारा के दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर डॉक्टर नारायण चंद्र महतो, विनोद महतो, एसके दास, दिलीप गोप, सीएल महतो, अनूप कुमार पांडे, भावतारण गोराई, करुणा महतो, भादुरी मुंडा, रूपाली पांडे, शीला महतो, मालती देवी, ललित महतो आदि थे।
————————————-
ट्रांसफॉर्मर का क्वायल जल जाने से पसरा अंधेरा
बलियापुर: दोनुडीह एवं कालीपुर गांव का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने से कई दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनुडीह गांव का ट्रांसफार्मर 3 दिन पूर्व खराब हो गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विद्युत विभाग से करते हुए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग की है। वही कालीपुर गांव में करीब 10 दिनों से ट्रांसफार्मर के बिना अंधेरा छाया हुआ है। विभाग द्वारा वहां नए विद्युत ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन  गांव में जहां विद्युत ट्रांसफार्मर लगा था ग्रामीण उक्त स्थल से अन्यत्र लगाने की बातें कर रहे है। जिसके कारण गांव में खराब ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं लग पाया है। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को दिक्कत हो रही है।
——————————————–
नबालिग प्रेमी जोड़ा का मामला थाना पहुंचा
बलियापुर: नाबालिग प्रेमी जोड़ा का मामला रविवार को बलियापुर थाना पहुंचा। प्रेमी- प्रेमिका एक साथ 12वीं की कक्षा में पढ़ाई करते हैं। इसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा  और शनिवार को दोनों कॉलेज जाने के बहाने घर से निकले। आपस में मिलने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की मांग पर सिंदूर डाल दी। तत्पश्चात प्रेमी ने प्रेमिका को साथ लेकर घर पहुंच गया। परिजनों द्वारा विरोध जताने तथा इसकी शिकायत बलियापुर पुलिस से की। पुलिस ने दोनों को थाना ले आई है। पुलिस ने दोनों के अभिभावकों को भी थाना बुलाया।  परिजन एवं प्रबुद्ध लोग दोनों को समझाने बुझाने में जुटे हैं। दोनों प्रेमी प्रेमिका अलग-अलग जाति के बताए जाते हैं।
—————————————–
प्रधान शिक्षक ने की नए भवन निर्माण की मांग
बलियापुर: उर्दू मध्य विद्यालय सिंघीयाटांड़ के प्रधान शिक्षक शमशेर आलम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को आवेदन देकर विद्यालय के जर्जर भवन के बदले नए भवन निर्माण की मांग की है। आवेदन में कहा है कि जर्जर भवन से हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
—————————————-
तीन दिन तक प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

बलियापुर: सोमवार से लेकर छः अगस्त तक डीवीसी मैनबेस कंडक्टर चैंज होगा। तीनों दिन सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इससे डिगवाडीह, सिंदरी व मुकुंदा विद्युत पावर स्टेशन प्रभावित रहेगा।इसकी जानकारी डीवीसी पाथरडीह सब स्टेशन के मैनेजर अमित कुमार चौधरी ने दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top