जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा ने गांडेय में निकाला मशाल जुलूस, हेमंत सरकार पर बोला हमला

जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा ने गांडेय में निकाला मशाल जुलूस, हेमंत सरकार पर बोला हमला

युवाओं को उनका हक दिलाने और पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू करने तक जारी रहेगा आंदोलन : अरुण हाजरा

डीजे न्यूज, ​गांडेय, गिरिडीह : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को भाजपा गांडेय मंडल द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह आयोजन झारखंड के युवाओं के अधिकार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर शाम 7 बजे किया गया।

​जुलूस में गांडेय क्षेत्र के स्थानीय युवाओं, आम नागरिकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​मौके पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष अरुण हजारा ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे राज्य के मेहनती युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। युवाओं को उनका हक दिलाने और पारदर्शी भर्ती प्रणाली लागू करने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

​प्रमुख कार्यकर्ता रहे उपस्थित

​इस मशाल जुलूस में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव, राजकुमार पाठक, धीरज गुप्ता, गौतम पाठक, राजेश भट्ट, दिनेश राय, सुरेश स्वर्णकार, रणजीत स्वर्णकार सहित कई वरिष्ठ नेता और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जुलूस के दौरान पूरे गांडेय बाजार क्षेत्र में युवाओं के समर्थन में जोरदार नारेबाजी देखने को मिली।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top