राजगंज की खबरें:-

राजगंज की खबरें:-

नंदू मोदक बने प्रबंध समिति के अध्यक्ष

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): बालिका मध्य विद्यालय, राजगंज में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार स्वर्णकार ने की, जबकि निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षक के रूप में सीआरपी पवन कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

चुनाव में नन्दु मोदक को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा रुपाली देवी को उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समिति के सदस्य के रूप में खुशबू परवीन, सोनाली देवी, शोभा देवी, कान्ति देवी, शाहीन परवीन, रीना देवी, कविता देवी, अरविन्द महतो, शक्ति प्रमाणिक, रवि कुमार पण्डित, रंजन प्रमाणिक, रंजीत कुमार अग्रवाल एवं विजय महतो का चयन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विधिवत संपन्न कराने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अकलु मोहली तथा शिक्षक राजेश चन्द्र गायेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नन्दु मोदक ने सभी अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति विद्यालय के समग्र विकास, छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी।
—————————————-

आरबीबी उच्च विद्यालय राजगंज में  पौधारोपण

राजगंज: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आरबीबी उच्च विद्यालय, राजगंज के परिसर में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष रोहित कुमार तिवारी, सीआरपी पवन कुमार पांडे एवं समाजसेवी नवनीत मित्तल के सहयोग से एक सौ पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

लोगों ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top