अहिल्यापुर में खुला हीरो का प्रभादित्य शोरूम, सभी मॉडल की बाइक व स्कूटी उपलब्ध 

अहिल्यापुर में खुला हीरो का प्रभादित्य शोरूम, सभी मॉडल की बाइक व स्कूटी उपलब्ध 

एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने भव्य समारोह में किया उदघाटन, बताया-बेहतरीन शोरूम 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर में हीरो का भव्य प्रभादित्य शो रूम खुला है।
यहां हीरो की सभी मॉडल की बाइक व स्कूटी उपलब्ध है। शोरूम संचालक ने कई तरह के ऑफर भी दे रखे हैं। इस शोरूम का भव्य उदघाटन बुधवार को किया गया। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितवाहन उरांव ने इस शोरूम का विधिवत उदघाटन किया।

इस मौके पर गिरिडीह जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता यदुनंदन पाठक एवं धनबाद जिला ग्रामीण के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा भी मुख्य रूप से मौजूद थे। प्रभादित्य शोरूम के संस्थापक नयन रंजन सिन्हा व संचालक कुमार सत्यव्रत ने एसडीपीओ जितवान उरांव, थाना प्रभारी एनुल हक खान, टुंडी के थाना प्रभारी उमाशंकर समेत तमाम अतिथियों को स्वागत किया।

सत्य्रवत ने बताया कि यहां हीरो की सभी मॉडल की बाइक व स्कूटी उपलब्ध हैं। आसान किश्तों पर फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है। प्रभादित्य शोरूम का उदघाटन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने कहा कि अहिल्यापुर जैसे ग्रामीण जगह पर हीरो का अधिकृत शोरूम खुलना बहुत ही खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय युवकों को यहां रोजगार भी मिला है। लोगों को इससे काफी सहूलियत होगी। बाइक व स्कूटी खरीदने के लिए उन्हें अब शहर नहीं जाना होगा। यहां सर्विसिंग एवं पार्ट्स की भी सुविधा उपलब्ध हैं। ग्रामीण इस शोरूम का लाभ उठाएं। एसडीपीओ ने कहा कि यह शोरूम बहुत ही अच्छी जगह थाना के बगल में हैं। गांडेय प्रखंड के अलावा जामताड़ा के भी लोग यहां से बाइक व स्कूटी खरीद सकते हैं। उन्होंने बाइक खरीदने वाले ग्राहक को बाइक की चाबी सौंपी। साथ ही उनसे एवं सभी लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट जरूर पहनें। बिना हेलमेट के बाइक या स्कूटी न चलाएं और ना ही बैठें।

वहीं भाजपा नेता यदुनंदन पाठक ने कहा कि प्रभादित्य हीरो शोरूम के संचालक को शुभकामना देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जो सुविधाएं उपलब्ध कराई है, उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने ग्रामीणों से इस शोरूम का लाभ उठाने की अपील की। कहा कि यहां सर्विसिंग की भी व्यवस्था है। समय पर सर्विसिंग भी जरूर कराएं। वहीं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि प्रभादित्य ग्रुप व्यवसाय के साथ-साथ जनसरोकार से भी जुड़ा रहता है। प्रभादित्य हीरो शोरूम की सेवाएं उत्तम कोटि की होगी। यह आपको आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इस मौके पर यहां महाभंडारा का आयोजन किया गया। इसमें करीब डेढ़ हजार लोगों ने भाग लिया। प्रभादित्य शोरूम के उदघाटन समारोह में हीरो के टेरिटोरी सेल्स ऑफिसर शुभम सिंह, भाजपा नेता अरूण कुमार हाजरा, समाजसेवी कृष्णनंदन अग्रवाल, डॉ अफजल, नीतीन राम आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top