राकोमयू ने पूर्व मंत्री मन्नान को किया याद
मजदूर हितों के सशक्त प्रहरी थे पूर्व मंत्री: एके झा
डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह के आवासीय कार्यालय में गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं यूनियन के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष स्वर्गीय मन्नान मलिक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अध्यक्षता यूनियन के महामंत्री एके झा ने की। मंच संचालन सतपाल सिंह ब्रोका, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरेंद्र सिंह चौधरी ने किया। इस अवसर पर स्व. मन्नान मलिक के सुपुत्र हुब्बान मलिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में ए. के. झा ने कहा कि स्व. मन्नान मलिक पार्टी के मजबूत स्तंभ तथा मजदूर हितों के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने कहा कि स्व. मलिक एक ईमानदार, कर्मठ, बहादुर, जुझारू एवं संघर्षशील मजदूर नेता थे, जिन्होंने जीवन की अंतिम सांस तक गरीबों, मजदूरों, शोषितों, पीड़ितों, दलितों एवं आम जनता की निस्वार्थ सेवा की।
झा ने कहा कि उनका स्व. मन्नान मलिक के परिवार से दो पीढ़ियों से आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहा है। उन्होंने बताया कि स्व. मन्नान मलिक के दिवंगत पिता तथा उनके चाचा, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रख्यात मजदूर नेता स्वर्गीय सूर्य नारायण झा के समय से ही दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं।
वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मन्नान मलिक सभी जाति, धर्म, बिरादरी और समुदाय के लोगों में समान रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से केवल धनबाद ही नहीं, बल्कि पूरा झारखंड शोकाकुल है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनके आत्मीय संबंध रहे और उन्होंने सदैव जनहित एवं मजदूर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. मन्नान मलिक ने धनबाद की जनता के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन तथा पूरा इंटक परिवार गहरे शोक में है। सभी ने उन्हें अजातशत्रु व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनकी सेवाओं को अविस्मरणीय बताया।
श्रद्धांजलि सभा में ए. के. झा, रणधीर ठाकुर, हुब्बान मलिक, संतोष महतो, रामप्रीत यादव, अमरेंद्र चौधरी, मिथिलेश सिंह, बंमभोली सिंह, नागेंद्र राय, सुरेंद्र यादव, लगन देव यादव, सुरेश तांती, रवि चौबे, सतपाल सिंह ब्रोका, अशोक राय, किशोर कुमार, शकील अहमद, मुख्तार खान, बी. एन. झा, विजेंद्र पासवान, अजय कुमार सिंह, मंबोध सिंह, जितेंद्र शर्मा, योगेंद्र सिंह, संतोष मोदक, श्यामल, कन्हैया गुप्ता, चंद्रिका पासवान, मनोज महतो, बिरेन गोप, गणेश यादव, रामाधीर ठाकुर, विनोद चौहान, रामसेवक ध्रुव, पन्नालाल सिंह, परविंदर पासी, उमेश भुइयां, रोहित सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, गोवर्धन महतो, राम प्रकाश, मोहन यादव, एस. आर. सरकार, बिमलेश चौबे, विजय महतो, संजय निषाद, विजय भुईयां, शैलेंद्र उपाध्याय, अफजल खान, चंदू कुमार, वंश बहाल प्रजापति, शंभू राय, पप्पू राही, सुधीर वाल्दे, मोहित मरावी, अनिल करमाली, महादेव सतनामी, राजू यादव, प्रणव कुमार सिंह, राजू सिंह, सोनू सिंह , विक्की कुमार सहित बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।