अंक तालिका में डीएवी कोयला नगर की टीम शीर्ष पर पहुंची

अंक तालिका में डीएवी कोयला नगर की टीम शीर्ष पर पहुंची

डीजे न्यूज, धनबाद: क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में चल रहे अंतर स्कूल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में डीएवी कोयला नगर की टीम अपने सभी मैच जीत कर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। गुरुवार को खेले गए अपने पहले मैच में डीएवी कोयला नगर ने ग्लोबल स्कूल आफ इंडिया को  58 रनों से तथा अपने दूसरे मैच में क्रेडो वर्ल्ड स्कूल बी को नौ विकेट से हराया।
पहले मैच में डीएवी कोयला नगर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट पर 139 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज अंश राज ने नाबाद 99 रन बनाए और केवल एक रन से अपना शतक पूरा नहीं कर सके। उसने 10 छक्के एवं सात चौके लगाए। सनी कुमार ने नाबाद  26 रनों का योगदान किया। ग्लोबल स्कूल की ओर से शाहिद खान ने एक विकेट लिया । जवाब में ग्लोबल स्कूल की टीम 6 विकेट पर 71 रन नहीं बना सकी। अब्दुल्ला ने 11, गोविंद ने सत्रह व परवेज ने बारह रन बनाए। डीएवी की ओर से सागर सिंह एवं सनी ने दो – दो विकेट लिया। इस मैच में अंश राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
अपने दूसरे मैच में डीएवी कोयला नगर ने  क्रेडो वर्ल्ड स्कूल को नौ विकेट से हराया।  इस मैच में क्रेडो की टीम ने पहले खेलते हुए नौ विकेट पर 79 रन बनाए। अनंत ने 12,  आयुष पांडे ने 16 व आदित्याश  ने 14 रन बनाए। जवाब में डीएवी ने एक विकेट नुकसान पर आवश्यक रन बना लिए। शिवांश तेजस ने 69 रन बनाया । उसे मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। दिन के आखिरी मैच में ग्लोबल स्कूल ने क्रेडो बी को सात विकेट से हराया। इस मैच में क्रेडो की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 96 रन बनाए।  आदित्याश ने 15, आयुष ने 19 एवं अरचित ने 15 रन बनाया। ग्लोबल की ओर से शहबाज एवं प्रियांशु ने  दो दो विकेट । लिए जवाब में देवराज के नाबाद 75 रन ग्लोबल ने तीन विकेट पर 100 रन बनाकर मैच जीत लिया। आज के मुख्य अतिथि धनबाद जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।  इस मौके पर आईआईटी, आईएसएम के टेनिस कोच राजकुमार परिहार भी मौजूद थे। मालूम हो कि इस टूर्नामेंट को 99 ग्रुप आफ कंपनीज , शिव प्लाजा, फंड्स इजी, इनविक्टस स्पोर्ट्स आदि कंपनी प्रायोजित कर रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top