रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

धनबाद-शकूर बस्ती- धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा विस्तार

डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद-शकूर बस्ती- धनबाद स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया जाएगा। विवरण में देखिए
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथाविस्तारित तिथि।
03639धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल, सोमवार, शुक्रवार, 03.08.26 से 31.08.26 तक ।
03640शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल,मंगलवार, शनिवार, 04.08.26 से 01.09.26 तक ।
उपरोक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 03639/03640 धनबाद-शकूर बस्ती- धनबाद स्पेशल ट्रेनों के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा।
—————————————–
धनबाद-पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस का फतुहा एवं अथमल गोला स्टेशनों पर दिया गया अस्थायी ठहराव

धनबाद: श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर उनके सुगम आवागमन हेतु  30.07.26 से 28.08.26 तक इन गाड़ियों का फतुहा एवं अथमल गोला स्टेशनों पर 02 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
विवरण में देखिए गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,फतुहा स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान तथाअथमल गोला स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान का समय।
13331धनबाद- पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस,15.4215.4415.0415.06

13332पटना- धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस,08.5308.5509.3809.40

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top