भाजपा नेता तारा देवी बनीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
डीजे न्यूज, बलियापुर: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ भाजपा नेत्री तारा देवी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से बलियापुर के भाजपाईयों में हर्ष है। ग्रामीण भाजपा की जिला मंत्री डॉक्टर निशि महतो, निताई रजवार, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक, मुखिया दिलीप महतो, शत्रुघ्न महतो, विनय मुखर्जी, मिंटू साहू, अरुण महतो, अनिमा सिंह, खगेन महतो, मंजू दत्त, रीता महतो आदि ने बधाई दी है।