डीसी से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, बलियापुर: भाजपा का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त से मिला। पार्टी नेत्री तारा देवी ने उपायुक्त आदित्य रंजन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बलियापुर के विनोद बिहारी महतो चौक से भूईफोड़ गोल बिल्डिंग तक जर्जर हीरक रोड की अविलंब मरम्मती कराने तथा बलियापुर गोविंदपुर रोड स्थित प्रधानखंटा रेल ओवर ब्रिज का जीर्णोद्धार का कार्य जल्द पूरा कर वाहनों का आवागमन शुरू कराने की मांग की गई । आवेदन में कहा गया है कि हीरक रोड की जर्जरावस्था के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वाहन वाले हमेशा असुरक्षित महसूस करते हैं। प्रतिनिधि मंडल में डॉक्टर निशि महतो, मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, मुखिया दिलीप महतो, मिहींलाल रवानी, बादल रवानी, विश्वजीत महतो, अभिषेक विश्वकर्मा आदि थे।