मछली व्यवसायी से 2.07 लाख की लूट का खुलासा, एसआईटी ने पांच अपराधियों को हथियार और लूटी गई राशि के साथ किया गिरफ्तार

मछली व्यवसायी से 2.07 लाख की लूट का खुलासा, एसआईटी ने पांच अपराधियों को हथियार और लूटी गई राशि के साथ किया गिरफ्तार

इन्हीं अपराधियों ने गांडेय में फाइनेंस कर्मी से की थी लूटपाट

डीजे न्यूज, पचंबा, गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वन विभाग कार्यालय के सामने गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर 23 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे दो मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर मछली व्यवसायी से बैग सहित दो लाख सात हजार रुपए लूट लिया गया था। जिसके संबंध में पचम्बा थाना कांड संख्या-72/26 दिनांक 23.07.2026 धारा-309 (4) BNS दर्ज किया गया था।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा रुपेन्द्र कुमार राणा, पु० उपा० मु-02 के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया गया। विशेष अनुसंधान दल के द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनीकी सहयोग से कांड कारित करने में संलिप्त 05 अपराधकर्मियों को कांड में प्रयोग किये गये हथियार, गोली, मोटरसाईकल एवं कांड में लूटे गये पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में कांड में संलिप्त अपराधकर्मियों के द्वारा पूर्व में 02.07.2026 को ग्राम बंधाबाद, थाना- गाण्डेय, जिला- गिरिडीह से फाईनेन्स कर्मी के साथ हथियार के बल पर 1,46,000/- रुपये की लूट में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया।

*> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता:*

1. *दीपक कुमार वर्मा*, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता बहादुर प्रसाद वर्मा, पता – सा०-परसन थाना – बेंगाबाद, जिला-गिरिडीह।

2. *पप्पु प्रसाद वर्मा*, उम्र – करीब 27 वर्ष, पिता तुलो महतो, पता – सा० परसन थाना- बेंगाबाद, जिला गिरिडीह।

3. *विजय राय उर्फ बाबा*, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता स्व० जोधन राय, सा०-मोतीलेदा, थाना-बेंगाबाद, जिला- गिरिडीह।

4. *अशोक दास*, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता नकुल दास, वर्तमान पता सा० – शास्त्रीनगर थाना-गिरिडीह नगर, स्थायी पता ग्राम चरकमारा, थाना-गाण्डेय, जिला-गिरिडीह।

5. *शंकर दास उर्फ भांगड़ा*, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता लेखो दास, सा० बरोनडीया, थाना-मुफ्फसिल, जिला गिरिडीह।

 

*> जप्त सामान की विवरणी:*

1. *देशी कट्टा-02*

2. *जिन्दा गोली-03*

3. काण्ड में प्रयोग किया हुआ एक बिना नम्बर का *बुलेट मोटरसाईकिल*।

4. काण्ड में प्रयोग किया हुआ एक बिना नम्बर का लाल रंग का *टी०वी०एस० राईडर मोटरसाईकिल*।

5. घटना में लुटे गये रुपयो में से कुल बरामद राशि- *10 हजार रुपये*।

 

*> गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास:*

1. *विजय राय उर्फ बाबा* – गिरिडीह (मु०) थाना कांड सं0- 408/2006 दिनांक 31.10.2006, धारा – 395 भा०द०वि० (दोष सिद्ध अपराधी) एवं बेंगाबाद थाना कांड सं0 – 118/21 दिनांक – 05.06.2021 धारा – 279/304 (ए) भा०द०वि० एवं अन्य राज्यों में लूट एवं डकैती का कांड अंकित है।

2. *शंकर दास उर्फ भांगड़ा* – गिरिडीह (मु०) थाना कांड सं0- 205/23, दि0 – 12.07.2023, धारा – 379/411 भा०द०वि० एवं गिरिडीह (मु0) थाना कांड सं0- 308/25 दि०- 11.10.2025. धारा – 309 (4) BNS।

3. *अशोक दास* – गाण्डेय थाना कांड संख्या – 05/17 दि० – 06.01.2017 धारा – 376 भा०द०वि० एवं 4/6 पोक्सो एक्ट।

 

*> छापामारी दल के सदस्य:*

1. *श्री रुपेन्द्र कुमार राणा*, पु० उपा० मु०-02, गिरिडीह

2. *पु०नि० ज्ञानरंजन कुमार*, पचम्बा अंचल, गिरिडीह।

3. *पु०अ० नि० राजीव कुमार*, थाना प्रभारी, पचम्बा

4. *पु०अ०नि० आनंद प्रकाश सिंह*, थाना प्रभारी गाण्डेय

5. *पु०अ०नि० जगन्नाथ पान*, बेंगाबाद थाना, गिरिडीह

6. *पु०अ०नि० मणिकांत कुमार*, पुलिस केन्द्र गिरिडीह

7. *पु0अ0नि0 मणिलाल सिंह*, अनुसंधान सेल, गिरिडीह

8. *पु०अ० नि० संजय यादव*, अनुसंधान सेल, गिरिडीह

9. *पु०अ० नि० दीपक कुमार*, पचम्बा थाना।

10. *पु0अ0नि0 सोनु कुमार वर्मा*, पचम्बा थाना

11. *तकनीकी शाखा*, गिरिडीह

12. *पचम्बा थाना रिजर्व गार्ड।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top