47 टन कोयला बरामद
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीसीएल बरोरा एरिया वन क्षेत्र के मुराईडीह खास बस्ती ओबी डंप के पीछे मंगलवार को सीआईएसएफ ने छापेमारी कर लगभग 47 टन अवैध रूप से संग्रहित कोयला जब्त किया। जब्त कोयले को सुरक्षित रखरखाव और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है। बल का कहना है कि क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध भंडारण पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। मौके पर सीआईएसएफ के कंपनी कमांडर, क्यूआरटी टीम, अतिरिक्त बल मौजूद थें।