पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डीजे न्यूज, धनबाद: आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के शुभ अवसर पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल बिश्वविद्यालय (BBMKU) परिसर में मंगलवार को  पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने संघ के प्रतिनिधियों एवं विश्वविद्यालय के आम छात्रों के साथ परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

​उन्होंने कहा कि जन्मदिन की खुशियां मनाने का इससे बेहतर तरीका कोई और नहीं हो सकता कि हम अपनी प्रकृति को संवारें। आज विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस भी है, और इस दोहरे अवसर पर हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण का संकल्प लेना भी है। हरा-भरा परिसर ही स्वस्थ शैक्षणिक माहौल की पहली नींव है।

​संघ के विक्की कुमार, कबीर यदुवंशी, विवेक महतो, रौनक राज, भीम महतो, सिराज अंसारी एवं भारी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top