बेहराकुदर में मारपीट, चार जख्मी

बेहराकुदर में मारपीट, चार जख्मी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
बरोरा थाना क्षेत्र के बेहराकुदर में चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद सोमवार को हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट मे राज कुमार सिंह, राज सूर्या सिंह,हरेंद्र सिंह, मिथुन सिंह चोटिल हो गए है। मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की है । हरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान मिथुन सिंह, देव चौधरी,मौना चौधरी और उनके साथ मौजूद निजी बाउंसरों ने उनके साथ मारपीट कर सोने का चैन और पैसा का छिनतई की है वहीं दूसरे पक्ष के मिथुन सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर मारपीट और सोने की छिनतई चार पांच लोगो पर आरोप लगाए है। खबर लिखे जाने तक बरोरा पुलिस ने दोनो पक्ष के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज करने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। बताया जाता है कि लगभग ₹45,000 की लागत से सरकारी स्कूल मे बनने वाले चबूतरे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत मिला है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top