झामुमो ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद
डीजे न्यूज, बलियापुर: झामुमो का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दाड़दाहा एवं जगदीश गांव पहुंचा। दाड़दाहा निवासी सुनील हेंब्रम एवं जगदीश के रवि लाल हेंब्रम की पुत्री कुमारी पूजा के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार से मिला। पीड़ित परिवार को शोक संवेदना प्रकट कर उन्हें ढांढस बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की। मौके पर पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, ईश्वर मरांडी, सुधीर हांसदा, आकाश हेंब्रम, तूफान हेंब्रम, बिरसा मुर्मू, मनोज कुमार आदि थे।