प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में  पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि मनी

प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में  पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि मनी

डीजे न्यूज, बलियापुर: प्रजन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर कलाम के आदर्शों ,सादगी, राष्ट्रभक्ति एवं उनके वैज्ञानिक सोच को अपने जीवन में अपनाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
कहा कि डॉक्टर कलाम आज भी अपने विचार और कार्यों से देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। मौके पर कॉलेज के अन्य प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top