प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ लोगों ने की नारेबाजी

डीजे न्यूज, धनबाद: प्रबंधन की मनमानी और अतिक्रमण के विरोध में लोदना क्षेत्र के जेलगोरा 16 नंबर के लोगो ने रविवार को जमकर नारेबाजी की। लोगो ने बताया कि हमलोगों के घर के आगे खाली जमीन है। जहां स्थानीय लोग शादी विवाह और सामाजिक कार्यो के लिए पंडाल बनाते है। उस स्थल को अतिक्रमण कर जबरन घर बनाया जा रहा है। लोगो ने आरोप लगाया कि जब घर बनाने के लिए ईंट और खुदाई का काम चालू कराया गया था,तभी मुहल्ले के लोग जयरामपुर पीओ, जीएम को एक मास पेटिशन बनाकर दिया था। इसके एक माह बीत जाने के बाद भी प्रबंधन की ओर से कोइ कार्यवाई नही हुई है। लोगो ने बताया कि अब ढलाई होने की तैयारी है। सीएमडी और कोयला मंत्री को भी पत्र दिया गया है। मौके पर एमडी शमीम,मिंटो अंसारी,असलम अन्सारी,मेमुन खातून,अबसाना खातून,शबीना खातून आदि थे। वही मामले में लोजपा नेता रामनंदन पासवान  ने कहा कि ऐसे प्रबंधन पर कार्यवाई होना चाहिए। अभी कोलियरी में अतिक्रमण उद्योग जोरो से चल रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top