लायंस क्लब ने लगाया मधुमेह जांच शिविर
डीजे न्यूज, बलियापुर: लायंस क्लब के तत्वावधान में प्रज्ञा डायग्नोसिस केंद्र में शनिवार को मधुमेह जांच से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों का ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई । इस अवसर पर शिविर में पहुंचे लोगों को मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप के साथ-साथ जीवन शैली से जुड़ी विभिन्न प्रकार की बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव चितरंजन महतो, गिरधारी लाल अग्रवाल, शंकर रविदास, देवव्रत मुखर्जी, मानिक चंद्र मंडल, अंकित लिख्मानिया आदि का योगदान रहा।