रात 2 बजे हाथियों के झुंड ने तोड़ा घर, चौकी पर सोए बच्चे बाल-बाल बचे
खोरीमहुआ के बोदगो गांव में 5 हाथियों ने मचाया उत्पात, कच्चा घर ध्वस्त
डीजे न्यूज, गिरिडीह : खोरीमहुआ अनुमंडल के ग्राम बोदगो, पंचायत बोदगो में रविवार रात करीब 2 बजे 5 हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया। इस दौरान झुंड ने दुखी राणा के घर को तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि दुखी राणा का घर मात्र एक कमरे का कच्चा-करकेट का बना हुआ था। हादसे के समय परिवार के बच्चे घर के अंदर चौकी पर सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि वे बाल-बाल बच गए।
हाथियों ने घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है।