बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया भाग

डीजे न्यूज, बलियापुर: अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के 88 वां स्थापना दिवस के मौके पर सीआरपीएफ 154 वाहिनी प्रधानखंटा की ओर से गुरुवार को उच्च विद्यालय प्रधानखंटा में जागरूकता एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाहिनी के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ सीआरपीएफ की गौरवशाली विरासत, राष्ट्र सेवा ,शौर्य त्याग एवं बलिदान की प्रेरणादायक गाथाओं को साझा किया। मौके पर विद्यार्थियों के लिए क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा सुरक्षा बलों के प्रति अपने सम्मान एवं भावनाओं को सृजनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर वाहिनी पदाधिकारी एवं जवान थे।
————————————————
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
बलियापुर: आमझर स्थित नगर निगम के निर्माणाधीन प्लांट में बुधवार को ट्रक चालक 51 वर्षीय रमेश प्रसाद यादव की हादसे में मौत हो गई थी। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन पूर्वी सिंहभूम से गुरुवार को धनबाद पहुंचे। मृतक की पत्नी उषा देवी ने अपने पति रमेश प्रसाद यादव की मौत के लिए निर्माणाधीन प्लांट के कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि उनके पति ट्रक ड्राइवर थे। लोहे का एंगल लोडकर प्लांट पहुंचे थे। बरसात के कारण स्थल काफी दलदल हो जाने से उसने ट्रक को आगे ले जाने में असमर्थता जताया था।  कर्मियो के दबाव के कारण ट्रक को आगे ले जाना पड़ा, जिसके चलते हादसा हुआ।
इधर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में बलियापुर पुलिस को पीड़ित परिवार की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top