दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोदना मोड़ पर गृह मंत्री का पुतला दहन

दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में लोदना मोड़ पर गृह मंत्री का पुतला दहन

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा और रोजगार तथा कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर पिछले 22 दिनों से चल रहे छात्र-युवा आंदोलन के समर्थन में बुधवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की लोदना क्षेत्रीय कमेटी की ओर से लोदना मोड़ फुस बंगला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि शिक्षा और रोजगार के सवाल पर संघर्ष कर रहे छात्र-छात्राओं की आवाज को दबाने के लिए केंद्र सरकार ने पुलिस का इस्तेमाल किया और आंदोलनरत युवाओं पर जानलेवा हमला कराया। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ हुई पुलिस की बर्बरता की कड़ी निंदा की जाती है।

वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना पूरी तरह जायज है। उनका आरोप था कि अब तक 152 पेपर लीक हो चुके हैं, जिसकी जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए। उन्होंने पूरे देश के युवाओं और छात्रों से इस आंदोलन के समर्थन में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। साथ ही पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बरता की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।

इस कार्यक्रम में जिला सचिव नौशाद अंसारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रजा पासवान, नीरज पासवान, कुंदन पासवान, श्याम भुइंया, कुंदन पासवान, विनोद पासवान, भोला माली, पप्पू पासवान, मनोज कुमार, ज्ञान दास, रिजवान अंसारी, सोनू कुमार पासवान, जियाउर रहमान, राजा अंसारी, जसीम शेख, लालू, मुन्ना खान, गुड्डू शाह, आनंद कुमार, जय कुमार, राहुल कुमार, विक्की कुमार, विक्की पासवान, संजय पासवान, टिंकू कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top