टुंडी की चार महिला बीएलओ ने मतदाता सूचि का डिजिटाइजेशन 100% किया पूर्ण, बीडीओ ने किया सम्मानित

टुंडी की चार महिला बीएलओ ने मतदाता सूचि का डिजिटाइजेशन 100% किया पूर्ण, बीडीओ ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज,

टुंडी, धनबाद : टुंडी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय ने मतदाता सूचि के डिजिटाइजेशन कार्य को शत प्रतिशत करने वाले चार बीएलओ को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

टुंडी विधान सभा के टुंडी प्रखंड के कुल 89 बीएलओ में मतदान केंद्र 54 के प्रिय देवी, मतदान केंद्र 71 के संजीदा खातून, मतदान केंद्र 73 के शमीमा प्रवीण एवं मतदान केंद्र 74 की सोनी तबस्सुम को अभी चल रहे मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में मतदाता सूचि के डिजिटाइजेशन कार्य को 100% पूर्णता के साथ सफलता पूर्वक संपन्न करने पर सम्मानित किया गया।

बीएलओ अपने समर्पण, मेहनत, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से उत्कृष्ट सटीक, पारदर्शी, त्रुटिहीन मतदाता सूचि का डिजिटाइजेशन का अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए टुंडी बीडीओ ने सबको बधाई दी।

मौके पर बीपीआरओ बबलेश शाह, तकनीकी सहायक अशोक कुमार सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top