छात्रों पर पुलिसिया दमन लोकतंत्र की हत्या मोदी सरकार युवाओं की सबसे बड़ी दुश्मन: के. राजू

छात्रों पर पुलिसिया दमन लोकतंत्र की हत्या

मोदी सरकार युवाओं की सबसे बड़ी दुश्मन: के. राजू

डीजे न्यूज, रांची:
दिल्ली में छात्रों एवं युवाओं पर हुई पुलिस की बर्बर कार्रवाई के विरोध में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के समक्ष दिए गए धरने तथा पीएम व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा राजभवन, रांची के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरना को संबोधित करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र को लगातार कुचला जा रहा है। छात्र अपने अधिकार, रोजगार और बेहतर शिक्षा की मांग करते हैं, लेकिन मोदी सरकार उन्हें संवाद देने के बजाय पुलिस की लाठियां और दमन देती है। यह सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा दें। जब सरकार छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन्हें अपराधियों की तरह कुचलने लगे, तब यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।
के. राजू ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और अवसरों की कमी से परेशान है, लेकिन मोदी सरकार केवल प्रचार और झूठे दावों में व्यस्त है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।
धरना कार्यक्रम में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,बोकारो जिलाध्यक्ष जवाहर महथा, लोहरदग्गा जिलाध्यक्ष सुखेर भगत, राची महानगर अध्यक्ष कुमार राजा, अभिजीत राज, आलोक दुबे, किशोर नाथ शाहदेव , गजेंद्र सिंह, राकेश सिंहा, सकिल अख्तर, आदित्य विकर्म, राजेश सिंहा सन्नी, डा एम तौशिफ  , सुरज वर्मा, मो गुलाम सदाब, सहीत सैकडो नेता  भी शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top