बलियापुर की खबरें:-
यूपी में आयोजित प्रथम मंच सम्मेलन में दूधिया के मुखिया ने लिया भाग
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): विकसित भारत जी राम जी अधिनियम के लिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में संपन्न प्रथम मंच सम्मेलन में दूधिया पंचायत के मुखिया उत्तम चौबे ने बलियापुर प्रखंड का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा निरसा प्रखंड के पलारपुर पंचायत के मुखिया अपर्णा तिवारी एवं गोविंदपुर के कुलबेड़ा पंचायत के मुखिया श्यामा पद मंडल ने भी भाग लिया। उक्त सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान एवं श्रम मंत्री अनिल राजभर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मुखिया उत्तम चौबे ने बताया कि सम्मेलन में भारत में ग्रामिण विकास की गति को कैसे बढ़ाया जाए इस पर विस्तार ढंग से चर्चा किया गया। इसमें ग्राम पंचायतों को कैसे मजबूत किया जाए तथा पंचायतों का बेहतर विकास आदि पर गहन चर्चा किया गया। उक्त सम्मेलन वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।
—————————————–
टोटो संघ की बैठक
बलियापुर: बेलगड़िया स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को टोटो संघ की बैठक हुई। बैठक में ई रिक्शा के बेहतर संचालन पर आवश्यक चर्चा किया गया। बैठक में वैभव सिन्हा, अनिल यादव, विष्णु, उपेंद्र सिंह, संतोष निषाद, अरविंद निषाद, कृष्ण यादव, रामप्रवेश रवानी, जितेंद्र मिश्रा, विक्की निषाद, मिठू मंडल आदि थे।