मारवाड़ी युवा मंच सरायढेला शाखा का सावन मेला 21 जुलाई को आयोजित होगा
डीजे न्यूज, धनबाद : मारवाड़ी महिला समिति सरायढेला शाखा का सावन मेला यूनियन क्लब में 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से 8 बजे रात्रि तक आयोजित किया गया है। इसी संदर्भ में सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि इस सावन मेला का मुख्य आकर्षण स्थानीय महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक उत्पाद है। मेले के 21 स्टालो में आकर्षक कपड़ों की रेंज, खूबसूरत राखियां आकर्षण आकर्षक ज्वेलरी, खाने पीने की अनेक स्वादिष्ट वैरायटी, शानदार शॉपिंग स्टाल्स लगेंगे। इस मेले की एंट्री फीस मात्र 20 रूपये है। इसके अलावा लकी ड्रा कूपन का आयोजन होगा जिसमें प्रथम विजेता को 10 ग्राम चांदी, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को 5 ग्राम चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा।इसके अलावा मेला में ढेर सारा मस्ती भरा रोमांचक गेम्स आयोजित होंगे। अध्यक्ष रेखा अग्रवाल ने बताया कि सावन मेला लगाने का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं के द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स को लोगों की समक्ष प्रदर्शित करना है व उनको लोकल प्रोडक्ट्स के निर्माण के प्रति प्रोत्साहित करना है। मेले की तैयारीयों में अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, सचिव श्वेता छापोलिका, कोषाध्यक्ष चेरी गोयल, ज्योति अग्रवाल, रंजू गोयल, पुनम छापोलिका, संगीता अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, छाया अग्रवाल, जूली अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, नीला गोयल, रंजना जिंदल कविता अग्रवाल समेत अन्य सदस्य सक्रिय हैं ।