कार्मल स्कूल, धनबाद में ‘एनुअल प्राइज नाइट का भव्य आयोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: कार्मल स्कूल, धनबाद में शनिवार को ‘एनुअल प्राइज नाइट का आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रतिभा, समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो ज्ञान के प्रकाश और अज्ञान के अंधकार पर विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर श्रेया ए.सी. प्राचार्या सिस्टर जसिंथा टॉरो ए.सी. ,उप प्राचार्या सिस्टर सेवरीन ए.सी. तथा सिस्टर अमला ए.सी सहित अन्य गणमान्य अभिभावक उपस्थित थे।
प्रबंधन ने कहा कि वास्तविक सफलता केवल पुरस्कार प्राप्त करने में नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने में निहित है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भावपूर्ण प्रार्थना-नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘सामान्य प्रवीणता पुरस्कार’ (General Proficiency Awards) तथा ‘विशेष उत्कृष्टता पुरस्कार’ (Special Excellence Awards) वितरण समारोह रहा। इस अवसर पर आईसीएसई एवं आईएससी के विभिन्न संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर विशेष उत्कृष्टता पुरस्कारों के अंतर्गत अंजना राय को मदर मैरी देस आंजेस एक्सीलेंस अवार्ड, सिस्टर मैरिस स्टेला एक्सीलेंस अवार्ड तथा आई.एस.सी. ओवरऑल टॉपर के रूप में धनेश्वरी सिंह स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। शालिनी कुमारी को मदर वायोलेट एक्सीलेंस अवार्ड, श्रुति चौधरी को सिस्टर लियोनोरा एक्सीलेंस अवार्ड, सिस्टर मैरिस स्टेला एक्सीलेंस अवार्ड, सिस्टर कार्मिन मैरी एक्सीलेंस अवार्ड तथा आई.एस.सी. ओवरऑल टॉपर के रूप में धनेश्वरी सिंह स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रत्यूषा डे को मदर एम. सिल्विया एक्सीलेंस अवार्ड, मदर वेरोनिका एक्सीलेंस अवार्ड, त्रिभुवन सिंह स्मृति पुरस्कार (विज्ञान) तथा आई.सी.एस.ई. ओवरऑल टॉपर के रूप में केशव प्रसाद सिंह स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। आस्था सिंह को सिस्टर मेना डी’सिल्वा एक्सीलेंस अवार्ड, शहीर फातिमा, अरीबा अफरीन तथा अंजना राय को सिस्टर मैरिस स्टेला एक्सीलेंस अवार्ड, वैष्णवी सांवरिया एवं अदिति आर्या को त्रिभुवन सिंह स्मृति पुरस्कार (गणित) तथा अन्वी सिंघल और समृद्धि शर्मा को कुसुम श्रीवास्तव स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी तथा संबंधित पुरस्कारों के अंतर्गत नकद राशि एवं चेक प्रदान किए गए। इन सम्मानों के माध्यम से विद्यालय ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का गौरवपूर्ण सम्मान किया।
विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर जसिंथा सभी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सुष्मिता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।