बलियापुर में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ

बलियापुर में स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ

डीजे न्यूज, बलियापुर: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार से परिवार स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा  पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गर्भनिरोधक के फायदे समझाए गए । जनसंख्या नियंत्रण के लिए गर्भनिरोधक के आसान और सुरक्षित उपाय के बारे में बताया। मौके पर झामुमो के युवा नेता चंडी चरण देव, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर अनुपम आचार्य, डॉक्टर इम्तियाज अहमद, डॉक्टर रिंकी, रोहित, गौतम आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top