झाकोमयू के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी शाखा अध्यक्ष बनें रियाजउद्दीन अंसारी

झाकोमयू के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी शाखा अध्यक्ष बनें रियाजउद्दीन अंसारी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
बीसीसीएल एरिया-4 अंतर्गत वेस्ट मोदीडीह कोलियरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन एरिया-4 सचिव रौनक सिन्हा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से वेस्ट मोदीडीह कोलियरी एकेडब्लूएमसी शाखा कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में रियाजउद्दीन अंसारी को अध्यक्ष, महेन्द्र रवानी को सचिव, कुंदन रवानी एवं अजीत कुमार रवानी को उपाध्यक्ष, भीष्म कुमार सिंह को सह सचिव, गामा भुईया को संगठन सचिव तथा मनोहर मांझी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 11 सदस्यों का चयन कर नई शाखा कमिटी का विधिवत गठन किया गया।
यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूनियन प्रतिनिधियों की पहली जिम्मेदारी बीसीसीएल कर्मियों के हितों की रक्षा करना है। साथ ही विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संघर्ष करना ही एक सच्चे यूनियन प्रतिनिधि की पहचान है।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ मजदूरों एवं स्थानीय लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करे। उन्होंने सभी नवगठित पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में बड़ी संख्या में बीसीसीएल कर्मी, यूनियन पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top