राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की बैठक 14 को दक्षिण अफ्रीका में प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर किया जाएगा विचार-विमर्श

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की बैठक 14 को

दक्षिण अफ्रीका में प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर किया जाएगा विचार-विमर्श

डीजे न्यूज रांची: दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में 69वीं राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन होना है। इस सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखण्ड शाखा की कार्यकारिणी समिति की बैठक 14 जुलाई को झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष के राँची स्थित कार्यालय कक्ष में निर्धारित की गई है। इस बाबत झारखंड विधानसभा के उप सचिव किरण सुमन बखला ने पत्र जारी किया है। उन्होंने समिति के सभापति सहित सदस्यों को जानकारी देते हुए उक्त बैठक में शामिल होने का आग्रह किया है। पत्र में कहा है कि बैठक के दौरान सम्मेलन से संबंधित विषयों पर विचार -विमर्श की जाएगी।

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की झारखंड कार्यकारिणी समिति

रवीन्द्र नाथ महतो, अध्यक्ष, झारखण्ड विधान-सभा-सह-सभापति, कार्यकारिणी समिति, सी०पी०ए०, झारखण्ड शाखा ।

हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड-सह-उप सभापति, कार्यकारिणी समिति, सी० पी०ए०, झारखण्ड शाखा ।

बाबूलाल मराण्डी, नेता प्रतिपक्ष, झारखण्ड विधान सभा-सह-उप सभापति, कार्यकारिणी समिति, सी० पी०ए०, झारखण्ड शाखा।

मथुरा प्रसाद महतो, स०वि०स०-सह-सदस्य, कार्यकारिणी समिति, सी० पी०ए०, झारखण्ड शाखा।

दशरथ गागरई, स.वी.स.-सह-सदस्य, कार्यकारी समिति, सीपीए, झारखंड शाखा।

डॉ. नीरा यादव, स.वी.स.-सह-सदस्य, कार्यकारी समिति, सीपीए, झारखंड शाखा।

प्रकाश राम, स०वि०स०-सह-सदस्य,

कार्यकारिणी समिति, सी० पी०ए०, झारखण्ड शाखा ।

ममता देवी, स.वी.स.-सह-सदस्य, कार्यकारिणी समिति, सीपीए, झारखंड शाखा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top