केंदुआ की खबरें:-

केंदुआ की खबरें:-

गोंदूडीह खास कुसुंडा नई आउटसोर्सिंग कंपनी में 75% नियोजन स्थानीय विस्थापितों को देने की मांग
डीजे न्यूज, केंदुआ, धनबाद : गोंदूडीह खास कुसुंडा में आने वाली नई आउट सोर्सिंग कंपनी में विस्थापितों और स्थानीय बेरोजगारों को 75 प्रतिशत नियोजन देना होगा। स्थानीय लोगों की बैठक में शुक्रवार को युवा नेता भागीरथ रवानी ने यह मांग की।
उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन असंगठित मजदूरों के मैनुअल लोडिंग और मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विचार करे। रवानी ने कहा कि नई आउट सोर्सिंग कंपनी के खुलने से स्थानीय लोगों के बीच रोजगार की आस जगी है। प्रबंधन स्थानीय ग्रामीणों से वार्ता कर काम शुरू करे। अगर आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन स्थानीय लोगों की मांगों को दरकिनार किया तो स्थानीय लोग आंदोलन करने पर विवश होंगे।
बैठक में रविंद्र राम, गणेश दास, गोपाल रवानी, महेश तिवारी, गोपाल यादव, विजय रवानी, कमलेश सिंह, सिलटू राय, जय कुमार भुइयां आदि उपस्थित थे।
————————————-
केंदुआ पेट्रोल पंप में युवक पर हमले को लेकर चार पर मामला दर्ज
डीजे न्यूज, केंदुआ, धनबाद : कुस्तौर नया धौड़ा निवासी युवक सोनू पासवान की शिकायत पर केन्दुआडीह पुलिस ने शुक्रवार रात केंदुआ खटाल के बबलू यादव, विनय यादव, नंदन यादव व भागाबांध निवासी छोटू यादव के खिलाफ मारपीट कर सर फोड़ने का मामला दर्ज किया है।
सोनू ने शिकायत में आरोपियों पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया है।
सोनू पासवान के अनुसार केंदुआ स्थित पेट्रोल पंप पर दो दिनों पूर्व वह अपने पल्सर मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान घात लगाए आरोपियों ने उसे जमीन पर पटक दिया और हाथ में पहने फाइटर से मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद सभी आरोपी काले रंग की यामहा मोटरसाइकिल से भाग निकले।
बाद में पुलिस से सूचना मिलने पर घायल सोनू को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया था। इलाज के बाद सोनू ने थाना में मामला दर्ज कराया है।
सोनू के अनुसार घटना पुरानी रंजिश के कारण थाना में पूर्व में हुए केस को लेकर दबाव बनाने के लिए की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top