पूर्वी टुंडी में श्री राम कथा का शुभारंभ, पूर्व सांसद पीएन सिंह हुए शामिल 

पूर्वी टुंडी में श्री राम कथा का शुभारंभ, पूर्व सांसद पीएन सिंह हुए शामिल

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : शाश्वत वाटिका शंकरडीह में रवि स्मृति नन्दी ग्राम द्वारा आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह उपस्थित हुए और घंटों कथा का श्रवण किया। झारखंड के युवा संन्यासी स्वामी हंसानन्द गिरि जी महाराज द्वारा कथा का शुभारंभ गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस पाठ का परिचय कराया। संगीतमय कथा सुनने क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। कथा 14 जुलाई तक चलेगी जिसमें भगवान श्री राम के आदर्श, धर्म, चेतना , भक्ति एवं मर्यादा पर आधारित प्रेरणादायक प्रसंगों का उल्लेख किया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top