प्रसिद्ध संवेदक टुंडी के भागीरथ चौधरी नहीं रहें, देर शाम बराकर नदी के तट पर होगा अंतिम संस्कार
टुंडी(धनबाद) : प्रसिद्ध संवेदक एवं समाजसेवी टुंडी लोधरिया निवासी भागीरथ चौधरी का शुक्रवार को इलाज के क्रम में रांची के पल्स अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष के थे। तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पूर्व उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर रांची से लोधरिया आवास लाने के बाद आज ही देर शाम बराकर नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। भागीरथ चौधरी के निधन की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और संवेदना जाहिर की।