पत्रकार का निधन, शोकसभा कर अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, बलियापुर: केंदुआटांड़ में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया।
अलकडीहा निवासी पत्रकार लखन विश्वकर्मा के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई । दिवंगत लखन कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज कोलकाता में चल रहा था। शोकसभा में मौजूद पत्रकारों ने उन्हें अच्छे एवं मिलनसार व्यक्तित्व बताया। कहा कि उनके निधन से समाज को काफी क्षति हुई है। मौके पर उमेश चौबे, उमेश मोदक, श्याम मोदक, संजय सेन, सुरेंद्र महतो, शेख कलीम, शेख वकिल आदि थे।