न्याय रथ पहुंची पूर्वी टुंडी, ग्रामीणों को ऑन-द-स्पॉट योजनाओं का लाभ 

न्याय रथ पहुंची पूर्वी टुंडी, ग्रामीणों को ऑन-द-स्पॉट योजनाओं का लाभ 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा एवं डालसा सचिव मयंक तुषार टोपनो के निर्देश पर 90 डेज आउटरीच प्रोग्राम के तहत मंगलवार को लटानी तथा मैरानवाटाड़ पंचायत भवन में न्याय आपके द्वार-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार डीएलएसए के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस अवसर पर एलएडीसीएस के शैलेन्द्र कुमार झा उपस्थित थे। शिविर में एक जमीन संबधी मामला तथा एक डायन प्रथा से संबधी मामला को सुलझाया गया।। साथ ही ग्रामीणों के बीच आवास, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, लेबर कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑन द स्पॉट स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। लाभुकों को योजनाओं से जुड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गई ग्रामीणों को लोक अदालत, नेशनल लोक अदालत और विधिक सहायता केंद्र के लाभ बताए गए। यह भी जानकारी दी गई कि गरीब और जरूरतमंद लोग कैसे निःशुल्क अधिवक्ता की सेवा ले सकते हैं। किसी भी कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में विशेष रूप से बताया गया ताकि ग्रामीण घर बैठे मदद प्राप्त कर सकें। सुदूरवर्ती क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी अधिकारों की जानकारी पहुँचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर सशक्त बनाना ही इस शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा। शिविर में विशेष रूप से पीएलवी ओमप्रकाश दास, नवीन कुमार, प्रदीप गोराई, रमेश किस्कू, रेबोती मरांडी, पीएसएस आशा सोरेन, लटानी पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि जितेन दास, जाकिर हुसैन, जेएसएलपीएस के जितेन कुमार दास, कविता कुमारी मंडल, विनोद कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top