प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चिरकी में छात्राओं को मिली साइकिल तो खिल उठे चेहरे
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय चिरकी में छात्राओं के बीच राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत सैकड़ों छात्राओं को साइकिल दी गई। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार के प्रति खुशी जताई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा साइकिल का सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देना तथा विद्यालय तक आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना है। इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, कल्याण पदाधिकारी दिलीप वर्णवाल, झामुमो नेता युवराज महतो, महावीर मुर्मु, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, चिरकी मुखिया सोमरा हेंब्रम सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।