पेंशनर्स समाज ने उपायुक्त को किया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद : पेंशनर्स महासंघ धनबाद का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सचिव बासुदेव गोस्वामी के नेतृत्व में उपायुक्त आदित्य रंजन से मिलकर उन्हें उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य, विकास योजनाओं की सतत निगरानी और जन समस्याओं के त्वरित समाधान के आलोक में “फेम इंडिया पत्रिका” के द्वारा देश के 10 सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में नाम शामिल किए जाने पर महासंघ की ओर से हर्ष व्यक्त करते हुए शाल ओढ़ाकर ,पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर अभिनंदन और सम्मान किया गया। महासंघ के नेताओं ने इस मौके पर उपायुक्त से कहा कि उनकी यह शानदार उपलब्धि धनबाद जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे धनबाद जिला पेंशनर्स महासंघ खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आपके द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। पेंशनर्स समाज आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। उपायुक्त से मिलकर सम्मान करने वालों में महासंघ के सचिव बासुदेव गोस्वामी, संयुक्त सचिव श्यामा नंद लाल त्यागी, राजेंद्र रजक, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा व अन्य शामिल थे।