कल्पना सोरेन के प्रयास से पिंडाटांड़ पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, 3.28 करोड़ रुपये से बनेगा कोरंगो नदी पर पुल

कल्पना सोरेन के प्रयास से पिंडाटांड़ पुल निर्माण को मिली स्वीकृति, 3.28 करोड़ रुपये से बनेगा कोरंगो नदी पर पुल

डीजे न्यूज, गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत पिंडाटांड़ पंचायत में रजपुरा परसाटांड से पिंडाटांड़ के बीच कोरंगो नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य को झारखंड सरकार ने पुनः स्वीकृति दे दी है। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के प्रयास से तकनीकी त्रुटियों का निराकरण होने के बाद 3.28 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल को हरी झंडी मिल गई है।

झारखंड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के पत्रांक- 07(मु०ग्रा०से०)-54/2026, ग्रा०का०वि० 44/स्वी०, रांची, दिनांक 03-07-2026 के माध्यम से पुल निर्माण कार्य को औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई है। बताया गया कि कुछ तकनीकी कारणों से पुल निर्माण कार्य पहले रुक गया था, लेकिन विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के लगातार प्रयासों से तकनीकी बाधाओं को दूर कर योजना को दोबारा मंजूरी दिलाई गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से पुल निर्माण कार्य रूक गया था। अब सरकार ने पुनः स्वीकृति दे दी है। जल्द पुल बनकर तैयार होगा और पिण्डाटांड सहित आसपास के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी।

जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण परियोजना को नई गति मिली है, जिससे क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।

पिंडाटांड़ के झामुमो पंचायत अध्यक्ष लखन तुरी, सचिव राजेश कुमार, योगेश्वर प्रसाद वर्मा, बालगोविंद प्रसाद वर्मा, मुरलीधर यादव, मुकेश प्रसाद वर्मा, नारायण यादव, सुरेश तुरी, पिंटू राणा, सुरेश प्रसाद वर्मा, सुरेश दास, बासुदेव रविदास सहित सैकड़ों लोगों ने पुल निर्माण की पुनः स्वीकृति पर खुशी जताते हुए विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पुल बनने से बरसात के दिनों में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top