उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
डीजे न्यूज, धनबाद: ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। उक्त कार्यक्रम में 35 उद्यमी ने भाग लिया ।
सर्वप्रथम आदित्य चैधरी, ई0ओ0डी0बी0 प्रबंधक , जिला उद्योग केंद्र, धनबाद द्वारा उद्यमियों को विषयगत उद्यम कैम ऑन सार्वजनिक खरीद का सत्यापन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार के योजना जैसे पी०एम०ई०जी०पी०/पी०एम०विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
डीडीएम नाबार्ड शिवांगी शुभम द्वारा नाबार्ड और खरीद से संबंधित जानकारी दी गई। कैलाश चंद्र गोयल सचिव, फ्लोर मिल एसोसिएशन द्वारा उद्योग की स्थापना के संबंध में स्टार्ट अप इंडिया एवं सिंगल विंडो सिस्टम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है ।
मुख्य अतिथि के रूप में डीडीएम नाबार्ड शिवांगी शुभम, कैलाश चंद्र गोयल सचिव, फ्लोर मिल एसोसिएशन कुमारी नीलू जिला उद्यमी समन्वयक एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक, जिला उद्योग केन्द्र, धनबाद उपस्थित थे।