लायंस क्लब आफ बलियापुर का पदस्थापना समारोह संपन्न
नए पदाधिकारियों को दिलाई पद की शपथ
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): लायंस क्लब आफ बलियापुर का 24 वां पदस्थापना समारोह बलियापुर स्थित सरिया बैंक्विट हॉल में सोमवार को आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के पूर्व जिलापाल मधुकर सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि समेत अन्य का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी ने अतिथियों के सम्मान में अपना भाषण प्रस्तुत किया। वहीं सचिव शंकर रविदास ने क्लब का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलापाल ने क्लब के नए अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव, सचिव चितरंजन महतो, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल अग्रवाल समेत पदाधिकारियों को एक-एक कर पद की शपथ दिलाई। साथ ही उनके दायित्वों से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर अतिथियों को पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विश्व शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। संचालन शिवरतन अग्रवाल एवं कल्याण कुमार भट्टाचार्य कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन रामकेसर महतो ने किया।