तिसरी में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प पुलिस हस्तक्षेप से बड़ी घटना टली 

तिसरी में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प, पुलिस हस्तक्षेप से बड़ी घटना टली

डीजे न्यूज, तिसरी, धनबाद :

तिसरी थाना क्षेत्र के पालमो गांव में रविवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच में तू तू मै मै होते होते जमकर धक्का मुक्की होने लगी। इस दौरान दोनों ओर से हल्की लाठियां भी चली जिससे दोनों पक्षों के दो तीन महिलाओं को मामूली रूप से चोट लगी है। इसकी जानकारी मिलने पर तिसरी पुलिस घटना स्थल पहुंची और पुलिस ने फौरन दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर झगड़ा शांत करवाया। जिसके कारण बड़ी घटना घटने से बच गई। लेकिन झगड़ा शांत होने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग विवादित जमीन पर ही काफी देर तक डटे रहे और एक दूसरे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते रहे। बता दें कि पालमो में सड़क के किनारे खाता 34 और प्लॉट 605 की जमीन पर दो पक्षों के लोगों द्वारा अपनी-अपनी जमीन होने का दावा किया जा रहा है। जिस वजह से यह विवाद काफी गहरा गया है और यह जमीन विवादित हो गई है। उक्त जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है। आरोप है कि उक्त विवादित जमीन पर एक पक्ष द्वारा तरी कोड़ने का काम किया जा रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर कटकोको की कई महिलाएं और पुरुष पारंपरिक हथियार तीन धनुष व लाठी लेकर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पहले से मौके पर मौजूद लोगों के साथ तू तू मै मैं होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भीड़ गए। हालांकि पुलिस द्वारा मामला को शांत कर दिया गया है। लेकिन दोनों पक्षों द्वारा अपनी जमीन होने का दावा किया जा रहा है और दोनों पक्षों के लोग उक्त जमीन को अपनाने पर आमादा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top