गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन ने मैट्रिक व इंटर में उत्कृष्ठ प्रदर्शन् करने वाले 60 छात्रों को किया सम्मानित
विद्यार्थियोंं को मोबाइल से रखें दूर : राधेश्याम गोस्वामी
डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन ने रविवार को भूईफोड़ मंदिर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 60 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन धनबाद के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोबाइल की लत से बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। उन्होंने अपनी ओर से समाज के तीन मेधावी विद्यार्थियों के लिए 51-51 सौ रुपये की सहायता दी। केंद्रीय अध्यक्ष बैजनाथ गोस्वामी एवं महासचिव दुर्गादास भारती ने कहा कि प्रत्येक जिले में इस तरह का आयोजन हो रहा है। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद गिरि, वासुदेव गोस्वामी एवं रामदरश भारती ने कहा कि इससे बच्चों में अच्छा करने की प्रतिस्पर्धा होती है। एनआईटी राउरकेला के छात्र आयुष गोस्वामी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप गोस्वामी तथा संचालन संजय गिरि एवं मनोज गिरि ने किया। मौके पर संरक्षक लक्ष्मी नारायण पुरी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष वासुदेव पंडा, बोकारो के नरर्सिंह गोस्वामी, डॉ सीताराम गोस्वामी, डॉ अंजली गोस्वामी, डॉ चंदन भारती, लक्ष्मण गोस्वामी, प्राचार्या सुनीता गिरि, कंचन कुमारी, ऋचा श्रावणी, रश्मि भारती नरेश पंडा, विपिन गिरि, प्राण मोहन गोस्वामी, अशोक गिरि, रामविनय गोस्वामी, राजेश गोस्वामी, संजय गोस्वामी, मिथिलेश गिरि, निरंजन गिरि, परमेश्वर गोस्वामी जितेंद्र गोस्वामी राम विनय गोस्वामी रीना संजय गोस्वामी धर्मेंद्र गोस्वामी दिलीप गोस्वामी जोबा रानी गोस्वामी मधुसूदन गोस्वामी गौतम गोस्वामी रेखाराम गोस्वामी बद्री प्रसाद गोस्वामी पुरी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।