सरायढेला के होटल न्यू हरि-इन से ठगी कर रहे अंतरराज्यी साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़

सरायढेला के होटल न्यू हरि-इन से ठगी कर रहे अंतरराज्यी साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़

अंतरराज्यीय नेटवर्क के नौ साइबर अपराधी गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटस रही पुलिस

डीजे न्यूज, धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) सह प्रभारी साइबर अपराध रोकथाम, धनबाद के मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर सत्यापन एवं छापेमारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित होटल न्यू हरि-इन के कमरा संख्या-103 एवं 108 में छापेमारी कर अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए नौ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों में रोहित दॉ (उम्र 23 वर्ष), पिता-राजकुमार दॉ, जोगीतोपा, थाना-निरसा, जिला-धनबाद; आशीष कुमार (उम्र 24 वर्ष), पिता-शशीभूषण प्रसाद, ग्राम-बभनोली, थाना-मुफ्फसील, जिला-आरा (भोजपुर), बिहार; चन्द्रकांत परिदा (उम्र 30 वर्ष), पिता-टुना परिदा, उजाला, गोपीनाथपुर, थाना-टांगी, जिला-खुर्दा, उड़ीसा; महफूज आलम (उम्र 22 वर्ष), पिता-मकसूद आलम, शिवलीबाड़ी, थाना-कुमारधुबी ओपी (चिरकुंडा), जिला-धनबाद; मिथिलेश ठाकुर (उम्र 33 वर्ष), पिता-भदो ठाकुर, रानीबमिया, पोस्ट-पाथरडीह, थाना-अमडंडा, जिला-भागलपुर, बिहार; मो. आबिद आलम (उम्र 24 वर्ष), पिता-मो. सलाउद्दीन अंसारी, राघोपुर, थाना-बिहटा, जिला-पटना, बिहार; आशुतोष कुमार आनंद (उम्र 22 वर्ष), पिता-कुंदन कुमार पासवान, बेलडीहा, थाना-सोनाखर, जिला-भागलपुर, बिहार; मनंजर शेर आलम (उम्र 53 वर्ष), पिता-स्व. पीर मोहम्मद, लई, थाना-बिहटा, जिला-पटना, बिहार तथा मो. गुफरान आलम (उम्र 28 वर्ष), पिता-अब्दुल मन्नान, ग्राम-बिसम्बरचक, थाना-बसंतराय, जिला-गोड्डा, झारखंड शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान होटल के कमरा संख्या-103 एवं 108 से आरोपितों के कब्जे से 12 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, जिनमें कई बैंकों के खाते एवं गेमिंग एप से जुड़े होने के प्रमाण मिले, 17 सिम कार्ड, 17 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों से जुड़े 4 यूपीआई क्यूआर कोड, 2 चेकबुक, 1 पासबुक तथा 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

बरामद साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराध थाना कांड संख्या-36/26, दिनांक 30.06.2026 दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अनेक व्यक्तियों के नाम से खुले बैंक खातों का उपयोग साइबर अपराध एवं ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त रकम के हस्तांतरण के लिए करता था। यह गैंग अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है। पुलिस ऑनलाइन गेमिंग के मुख्य सरगना एवं इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान कर रही है।

पुलिस के अनुसार ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से भारतीय मुद्रा विदेशों में भेजी जा रही है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऑनलाइन गेमिंग के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

अपराध की शैली

साइबर अपराधियों का यह गिरोह साइबर ठगी के लिए विभिन्न म्यूल बैंक खाते एकत्रित कर उन्हें गेमिंग एप के संचालकों को बेचता अथवा उपलब्ध कराता था। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी एवं ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े अवैध लेन-देन में किया जाता था।

बरामद/जप्त सामग्री

मोबाइल फोन – 12

सिम कार्ड – 17

एटीएम कार्ड – 17

यूपीआई क्यूआर कोड – 4

चेकबुक – 2

पासबुक – 1

नगद – 50,000 रुपये

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी

पु.नि. सह थाना प्रभारी रामजी राय, साइबर थाना, धनबाद।

पु.नि. बिष्णु कुमार गोस्वामी, साइबर थाना, धनबाद।

पु.नि. पंकज कुमार, साइबर थाना, धनबाद।

पु.अ.नि. प्रभुनाथ प्रसाद, साइबर थाना, धनबाद।

पु.अ.नि. गौरव कुमार, साइबर थाना, धनबाद।

पु.अ.नि. गिरधर गोपाल, साइबर थाना, धनबाद।

पु.अ.नि. अंजन मंडल, साइबर थाना, धनबाद।

सिटी हॉक्स 07, 08 एवं 09 के पदाधिकारी एवं जवान।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top