प्रमोद कुमार बने धनबाद क्षेत्र के उप नगर समन्वयक

प्रमोद कुमार बने धनबाद क्षेत्र के उप नगर समन्वयक

डीजे न्यूज, धनबाद :केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने प्रमोद कुमार को  धनबाद क्षेत्र के उप नगर समन्वयक (डिप्टी सीटी कोआर्डिनेटर) बनाया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय रांची के क्षेत्रीय अधिकारी रामवीर के द्वारा  29 जून को जारी किए गए पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है।
बता दें कि प्रमोद कुमार वर्तमान में सहोदया कंपलेक्स धनबाद चैप्टर में वाइस चेयरमैन के पद पर हैं। साथ ही पिछले 16 वर्षों से बड्स गार्डेन स्कूल दलूडीह राजगंज (सीबीएसई स्कूल) के प्राचार्य है। विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी रामवीर ने अपने पत्र में कहा है कि प्रमोद को उनके अनुभव, प्रशासनिक दक्षता, तथा बोर्ड के कार्यों के प्रति प्रतिबद्घता को ध्यान में रखकर यह नियुक्ति की है। उप नगर समन्वयक के रूप में नगर समन्वयक के सहयोग से बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार परीक्षा व अन्य कार्यों का सुचारू, निष्पक्ष, व प्रभावी संचालन करेगें। साथ ही सीबीएसई की परीक्षाओं एवं अन्य गतिविधियों की गरिमा, विश्वसनीयता व पारदर्शिता बनाए रखने का दिशा-निर्देश भी दी गयी है। प्रमोद के उप नगर समन्वयक पद पर नियुक्ति पर धनबाद के सभी प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्य व सहोदया  काम्प्लेक्स के अधिकारी व सदस्यों ने बधाई व शुभकामनाएं  दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top