पूर्वी टुंडी सिद्धो-कान्हू स्मारक समिति ने मनाया हूल दिवस
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : सिद्धो-कान्हू स्मारक समिति पूर्वी टुंडी की ओर से मंगलवार को हूल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। अतिथियों द्वारा ब्लॉक रोड लटानी स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह के पूर्व आदिवासी समाज के महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिमा स्थल पर पारम्परिक रूप से पूजा अर्चना की। मौके पर मौजूद अतिथियों ने कहा कि 30 जून 1855 का संथाल हूल केवल विद्रोह नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान और सामाजिक न्याय की रक्षा का ऐतिहासिक जनआंदोलन था। सिद्धू-कानू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो का संघर्ष आज भी अन्याय के विरुद्ध लड़ने की प्रेरणा देता है। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल, पूर्व जिप सदस्य सुनील कुमार मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, समिति के अध्यक्ष अजीत हांसदा, बबलू बास्की, राजीव किस्कू,मेराज खान, महादेव हांसदा, दिनेश रजक, रफीक अंसारी, बाबूराम हेम्ब्रम, सुनील बेसरा, कलेश्वर हेम्ब्रम, प्रबोध मंडल, जितेन्द्र कुमार पासवान,डेनियल पोनराज,मिसिलाल मुर्मू, आनन्द मुर्मू,संजय हांसदा, मोतीलाल मोहली,विजय मुर्मू आदि मौजूद थे।