बीडीओ ने एसआईआर कार्य का किया निरीक्षण
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने मंगलवार को बलियापुर क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का दौरा कर एसआईआर कार्य का निरीक्षण किया। इस क्रम में वे सिंदूरपुर स्थित बूथ संख्या 326 पहुंचे, जहां बीएलओ रेखा देवी से गणना फॉर्म वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मौके पर प्रखंड कार्यालय के रवि चौरसिया के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के निर्मल रजवार, हैदर अली, राजेंद्र हेंब्रम आदि थे। इसके बाद बीडीओ ने दोलाबड़ स्कूल डांगेपाड़ा , प्रोजेक्ट हाई स्कूल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलियापुर आदि मतदान केंद्रो का भ्रमण किया। बूथ संख्या 282 एवं बूथ संख्या 283 की बीएलओ काजल देवी एवं सुभद्रा देवी ने अपने -अपने मतदान केंद्रों के मतदाताओं के साथ बैठक आयोजित किया। मौके पर बीएलओ टू विजय कुमार महतो, राजेंद्र हेंब्रम आदि थे।