जनता दल यू मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सुभाष विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को अगस्त माह में धरना देने का निर्णय

जनता दल यू मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने सुभाष

विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को अगस्त माह में धरना देने का निर्णय

डीजे न्यूज, धनबाद: जनता दल यू मजदूर प्रकोष्ठ की रविवार को धनबाद परिसदन में एक दिवसीय बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया । अध्यक्षता मजदूर जदयू के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष  पिन्टु कुमार सिंह, मजदूर जदयू के प्रभारी  राजेन्द्र राही, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  रामस्वरूप यादव एवं प्रदेश महासचिव  सुशील कुमार सिंह उपस्थित थे।

बैठक में मजदूर जदयू के धनबाद जिले की पदाधिकारियों की प्रथम सूची की घोषणा की गई।  जिसमें उपाध्यक्ष  राम आसेर लाल,  किशोर मिश्रा, दीपेश चौधरी, महासचिव  पवन कुमार गुप्ता, बिरेन्द्र कुमार, सचिव  दीपक कुमार सिंह, संगठन सचिव  विद्या भूषण पासवान, कोषाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह को बनाया गया। पदाधिकारियों ने मजदूर जदयू के नये जिला अध्यक्ष  सुभाष चन्द्र सिंह का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके मनोनयन से पूरे जिले में मजदूर जदयू का संगठन काफी मजबूत होगी।
इस कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि धनबाद में जितने भी आउटसोर्सिंग चलाया जा रह है उसमें ज्यादातर गैर कानूनी तरीके से चलाया जा रहा है और जितना सुविधा विस्थापन को मिलना चाहिए वह नहीं के बराबर है। इन सारी मुद्दो को लेकर मजदूर जनता दल यू. अगस्त माह में कोयला भवन के सामने एक दिवसीय महाधरना देगी।
पार्टी के जिलाध्यक्ष  पिन्टु कुमार सिंह, मजदूर जदयू के प्रभारी  राजेन्द्र राही, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  रामस्वरूप यादव,  प्रदेश महासचिव  सुशील कुमार सिंह, प्रदेश सचिव राजु कुमार सिंह, विजय सिंह कुशवाहा, युवा जदयू के जिला अध्यक्ष बबलु मोदक, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, वुद्धिजीवि जिलाध्यक्ष अधिवक्ता दिलीप सिन्हा , महिला नेत्री रीता रानी मण्डल, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, शंकर चौरसिया, निवास गोप, गीता देवी, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिन्हा, झप्पु सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top