सामाजिक लोकतंत्र के आधार स्तंभ थे छत्रपति शाहू जी महाराज

सामाजिक लोकतंत्र के आधार स्तंभ थे छत्रपति शाहू जी महाराज

पूर्वी टुंडी में मनी आरक्षण के जनक की जयंती 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की 52 वीं जयंती समारोह बहुजन समाज पार्टी, धनबाद जिला इकाई द्वारा अंबेडकर क्लब लटानी में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर भी नेताओं के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय राज्य प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार जबकि विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, जोन प्रभारी सुबल दास उपस्थित थे।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नर्मदा प्रसाद ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज सामाजिक लोकतंत्र का आधार स्तंभ थे। उन्होंने देश में सबसे पहले 1902 में कोल्हापुर में पिछड़ी जाति के लिए 50% आरक्षण लागू किया था। इसके कारण उन्हें आरक्षण के जनक के रूप में जाना जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष अभय कुमार ने की जबकि संचालन राजकुमार दास ने किया। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव अशोक रवि, लक्ष्मण बौद्ध, मनीबनन, बाबूराम मांझी, सुनील कुमार रविदास, रंजीत विद्यार्थी, संतोष रविदास, नीलकमल दास, अनादी दास, अशोक कनौजिया, नमिता देवी, चंदा देवी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top