पीरटांड़ में पीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें ले रही भाग 

पीरटांड़ में पीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, 16 टीमें ले रही भाग

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बल्लेबाजी कर किया उदघाटन

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) :पीसीएल क्रिकेट क्लब, चिरकी द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने मंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया।

आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए पिछले पंद्रह दिनों से व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थी। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर तथा बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनसे हाथ मिलाया और उनका उत्साहवर्धन किया।

मैच शुरू होने से पूर्व चिरकी के दिवंगत युवा क्रिकेटर आदिल की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मुकाबला चिरकी एवं बिरनगड्डा की टीमों के बीच खेला गया। मौके पर बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ ह्रषिकेश मरांडी, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, ताज हुसैन, झरीलाल महतो, नीलकंठ महतो, नवीन कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top