बलियापुर की खबरें:-
पीड़ित परिवार से मिले विधायक, मुआवजा देने का दिया निर्देश
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): विधायक चंद्रदेव महतो गुरुवार को सुवरिया गांव पहुंचे। यहां बुधवार की शाम बारिश के दौरान ठंनका गिरने से बहादुर गोप की चार मवेशियों की मौत हो गई थी। विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने अंचल अधिकारी मुरारी नायक एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत आवश्यक मुआवजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मौके पर भाकपा माले के युवा नेता रजत महतो के अलावा अनेक लोग मौजूद थे।
—————————————
रैली के माध्यम से दिया ‘नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत का संदेश’
बलियापुर: प्रर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर की ओर से गुरुवार को “नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत” के तहत रैली निकाली गई । रैली में शामिल छात्र छात्राओं ने पहाड़पुर, आमझर आदि इलाकों का भ्रमण किया। वे नशामुक्ति को लेकर नारे लगा रहे थे। रैली में प्राचार्य डॉक्टर सजल बनर्जी समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल थे।
————————————-
प्रशिक्षण शिविर का समापन
बलियापुर: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर के तहत बलियापुर एवं सिन्दरी नगर निगम क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के मतदान केन्द्रवार नियुक्त बीएलए टू का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण बलियापुर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को संपन्न हो गया। शिविर में गणना चरण (न्यूमरेशन फेज) की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया । इस दौरान बीएलए टू के जिम्मेदारियों से उन्हें अवगत कराया गया। शिविर में मतगणना प्रभारी रवि चौरसिया के अलावा भाजपा के विद्युत चक्रवर्ती, खगेन पांडे समेत अन्य राजनीतिक दलो के कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————————————–
चापाकल की कराई मरम्मत
बलियापुर: मोटो बर्म्हेत्तर स्थित बाउरी टोला में तीन सप्ताह से भी अधिक दिनों से बंद पड़े सार्वजनिक चापाकल की मरम्मती का कार्य गुरुवार को कराया गया। भाजपा के युवा नेता आशीष मुखर्जी एवं कौशिक बनर्जी के पहल पर यह कार्य करवाया गया। चापाकल की मरम्मती हो जाने से लोगों में हर्ष है।
—————————————
ग्रामीणों की जमीन को छीनने नहीं देंगे: चंद्रदेव महतो
बलियापुर: रांगामाटी स्थित आकानाघुटु बस्ती के मांझी थान में आज गुरुवार को गार्मीणों की बैठक नुनूलाल टुडू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सिन्दरी के विधायक चंद्रदेव महतो भी मौजूद थे। बैठक में अकानाघुटू विस्थापित बस्ती की जमीन पर एफबीआई प्रबंधन द्वारा कब्जा किए जाने के प्रयास का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। विधायक ने कहा कि बस्ती की जमीन को किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा। विस्थापितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आंदोलन करेंगे। बैठक में काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।